सानू कुमार
महेशपुर प्रखंड के सभी गांवों और सभी समुदायों के बीच पीरामल स्वास्थ्य कि ओर से बेहतर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं महेशपुर बाज़ार स्थित जुम्मा मस्ज़िद में पीरामल स्वास्थ्य के BPM कृष्णा कुमार पोद्दार ने सबों को होने जा रहे स्वास्थ्य जाँच शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में हर उम्र के लोगों का स्वास्थ्य जाँच किया जाना है, जिसमें मुख्य रूप से सभी का प्रॉपर हेल्थ काउंसलिंग, शुगर, हाईपर टेंसन, हीमोग्लोबिन की जांच और चेस्ट X-Ray व अन्य का सेवा दिया जाएगा। होने वाले इस शिविर की स्थान और दिवस नज़दीकी स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा अवगत करवाया जाएगा। उपस्थित जुम्मा मस्ज़िद के सिक्रेटरी सद्दाम हुसैन, ईमाम साहेब अबुल बशर ने सबों से गुज़ारिश किया कि सभी आवाम शिविर में भाग लें, और अपना स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जहां कम्युनिटी मोबलाइजर सरवर आलम, सगीर तौफ़ीक़, ग्रामीण मुशर्रफ शेख, क़दम देख व अन्य ने भाग लिया।







