Search

August 25, 2026 11:42 pm

5G नेटवर्क की मांग पर देवीनगर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दो दिन से जियो टावर बंद।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के देवीनगर गांव में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और 5G सेवा की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पिछले दो दिनों से जियो कंपनी के टावर को बंद करा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध के बाद जियो कंपनी के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि नवंबर तक देवीनगर में 5G नेटवर्क सेवा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल टावर की सेवा दोबारा बहाल करने के लिए कंपनी की ओर से टेक्नीशियन को बुलाया गया है। वहीं, एयरटेल की सेवा को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी का एक कर्मी मौके पर पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों से बातचीत किए बिना ही वापस लौट गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने एयरटेल की सेवा भी बंद रखने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, खेती-किसानी से जुड़े कार्य, जरूरी संचार और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक 5G सेवा शुरू करने की दिशा में ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

img 20260825 wa00757818340147704233922
img 20260825 wa00745342974286791090979

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!