अक्षय कुमार
रामगढ़। शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर खेल एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा आज भव्य ‘ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026’का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ पुरुष वर्ग को पटेल चौक एवं छावनी फुटबॉल मैदान से महिला वर्ग को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।


इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने केवल हरी झंडी ही नहीं दिखाई, बल्कि स्वयं भी धावकों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का मनोबल तथा उत्साह बढ़ाया गया। मौके पर उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। रामगढ़ जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन युवाओं को खेल के क्षेत्र में हर संभव सुविधा और मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी और विजयी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।

समारोह के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खेल अधिकारी, एवं पुलिस बल के जवान तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट से भव्य स्वागत किया।





