Search

August 29, 2026 9:48 pm

भर्ती व्यवस्था में सुधार की हुंकार, पाकुड़ पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो; छात्र अधिकार यात्रा में उमड़ा युवाओं का हुजूम।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़):- भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रही छात्र अधिकार यात्रा सह भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो शनिवार को पाकुड़ पहुंचे। इस दौरान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के चितलोंफॉर्म पहुंचने पर जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष मिथुन मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल होकर पाकुड़ के लिए रवाना हुए
लिट्टीपाड़ा में देवेंद्र नाथ महतो ने तिलकामांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे छात्र अधिकार यात्रा के साथ पाकुड़ के लिए रवाना हुए।इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, स्थानीय युवाओं के हित में स्थानीय एवं स्पष्ट नियोजन नीति लागू करने तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े भर्ती मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। छात्र अधिकार यात्रा का उद्देश्य युवाओं और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!