Search

August 30, 2026 10:19 pm

बच्चे को डराकर साइकिल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, साइकिल बरामद

पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने बच्चे को डरा-धमकाकर साइकिल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई साइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 202/26, दिनांक 29 अगस्त 2026, के तहत धारा 126(2), 351(2), 115(2), 304(2) एवं 3(5) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार राम (पिता दिलीप कुमार राम), निवासी मालगोदाम रोड, नगर थाना, पाकुड़ तथा सोनू कुमार रविदास (पिता सुनील कुमार रविदास), निवासी मिर्जाचौकी गांधीनगर, थाना मिर्जाचौकी, साहिबगंज के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों आरोपियों ने बच्चे को डराकर उसकी साइकिल छीन ली और मौके से फरार हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनकी निशानदेही पर साइकिल बरामद कर ली। खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!