Search

September 2, 2026 12:02 am

MMDR कानून के खिलाफ मैदान में उतरीं उपासना मरांडी, ग्रामीणों से जनजागरण और आंदोलन का किया आह्वान।

पाकुड़िया। केंद्र सरकार के प्रस्तावित MMDR कानून के विरोध में मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड की बन्नोग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों में झामुमो ने जनजागरण अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व झामुमो की केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि MMDR कानून लागू होने से झारखंड को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। इसका सीधा असर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन समेत कई योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
उपासना मरांडी ने लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से जनजागरण अभियान चलाने और MMDR कानून के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून वापस लेने की मांग की। अभियान में पर्यवेक्षक विश्वजीत दास, सूरज रविदास, सोयलेन मुर्मू, फूलोमीना हेम्ब्रम, प्रश्नजीत दास, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!