Search

October 18, 2026 5:11 am

हीमोग्लोबिन की कमी से रुका था महिला का ऑपरेशन, अनुसेवक ने रक्तदान कर जगाई उम्मीद।

पाकुड़। पथरी के ऑपरेशन की तैयारी के बीच हीमोग्लोबिन की कमी से एक महिला का इलाज अटक गया। जरूरत के समय जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ के अनुसेवक संतोष कुमार आगे आए और स्वेच्छा से रक्तदान कर महिला के उपचार में मदद की। चिकित्सकों के अनुसार महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर संतोष कुमार ने बिना देर किए रक्तदान किया। रक्त उपलब्ध होने के बाद महिला के उपचार और ऑपरेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिली। संतोष कुमार की इस पहल की लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल किसी को रक्त देना नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी के जीवन में उम्मीद जगाना है। उनकी पहल ने दूसरों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!