Search

September 3, 2026 10:38 pm

फ्लिपकार्ट के नए रेट के खिलाफ डिलीवरी कर्मियों का हल्लाबोल, काम बंद कर धरने पर बैठे दर्जनों कर्मचारी।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के अंबेडकर चौक स्थित फिलिप्कार्ड कंपनी के कार्यालय के बाहर गुरुवार को पार्सल डिलीवरी करने वाले दर्जनों कर्मियों ने नए रेट लिस्ट के विरोध में प्रदर्शन किया. पार्सल डिलीवरी करने वाले दिलीप कुमार साहा, मुकेश मरांडी, बिट्टू पाल, कन्हैया नाथ, बुलेट रविदास, मानसिंह हांसदा, पप्पू रविदास, मोहनलाल साह, अगेस्टेन सहित दर्जनों कर्मियों ने बीते बुधवार से नए रेट लिस्ट के विरोध में काम बंद कर धरने पर बैठ गए है. जिस वजह से कई इलाकों में एक भी पार्सल की डिलीवरी नहीं हुई. वही पार्सल डिलीवरी करने वाले कर्मियों का कहना है कि फिलिप्कार्ड कंपनी के द्वारा रेट कम किए जाने के कारण यह विरोध प्रदर्शन है. पार्सल डिलीवरी के कर्मियों का मांग है कि 814111 के पिन कोड में 22 रुपये प्रत्येक पार्सल और 816117 में 21 रुपये और 816106 में 20 रुपये प्रत्येक पार्सल देने की मांग की गई है. उन्होंने बताया कि अभी सारे पिन कोड में प्रत्येक पार्सल 16 से 17 रुपया मिल रहा है, जो कंपनी के तरफ से नाश्ता का पैसा मिलता था वह भी अभी नहीं मिल रहा है. कर्मियों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के द्वारा पार्सल डिलीवरी ने जल्द अपने नए लिस्ट को वापस लेने और पार्सल में राशि बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!