Search

September 6, 2026 10:31 pm

मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आवासीय परिसर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की

अक्षय कुमार

गोमिया। रविवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने गिरिडीह जिला अंतर्गत ग्राम हरसिंग रायडीह स्थित स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आवासीय परिसर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया।

img 20260906 wa01393225673796956849988


मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का इस तरह असमय हम सभी को छोड़कर चले जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उनका असामयिक निधन केवल गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झामुमो परिवार और समस्त झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मंत्री ने कहा कि उनका निधन मेरे लिए केवल राजनीतिक या सामाजिक क्षति नहीं, बल्कि एक गहरी व्यक्तिगत हानि भी है।

img 20260906 wa01414292487191085095573

उन्हें इस प्रकार अंतिम विदाई देना मन को भीतर तक व्यथित कर गया। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार एवं असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!