जिला ब्यूरो
ललपनिया (बोकारो)। सेंट मैथ्यू स्कूल के संस्थापक सह शिक्षाविद स्वर्गीय केदारनाथ सिंह की 14वी पुण्यतिथि विद्यालय प्रांगण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में मौजूद शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से स्वर्गीय सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के वर्तमान निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहां की स्वर्गीय केदारनाथ सिंह का जन्म बिहार राज्य के नालंदा जिले में सन 1926 में दरोगाबीघा नामक गांव में हुआ था। छात्र जीवन के प्रारंभिक दौर में ही इन्हें शिक्षा के प्रति आकर्षण हो गया था। इन्होंने अपने गांव में मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले प्रथम व्यक्ति बनने का गौरव हासिल किया था। वे युवावस्था में गांधी जी के साथ पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता आंदोलन में भी अपना योगदान दिए थे। आगे उन्होंने बताया कि वे बालकाल से ही बड़े मेधावी एवं कर्मठ प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इन्होंने अपने जीवन काल में तकरीबन 30 विद्यालय की स्थापना की जिनमें कई बड़े एवं छोटे शहर शामिल रहे जैसे कि पटना, बिहारशरीफ, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, कथारा, संडे बाजार, कुज्जु, आरा- सारूबेड़ा, कर्मा, ललपनिया, गिद्दी, भुरकुंडा, चैनपुर, साड़म, राजधनवार, जमुआ, पचंबा, मुरलीडीह, झरिया इत्यादि।


स्वर्गीय केदारनाथ सिंह ने अपने पहले विद्यालय की स्थापना पटना में माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल के नाम से की थी। इस दौरान उनके जीवन में कई समाजसेवियों का सहयोग भी उन्हें प्राप्त हुआ। जिनमें कथारा के समाजसेवी सह मजदूर नेता स्वर्गीय ईश्वरीय सिंह, समाजसेवी सुरजपत सिंह, कुमार महेश सिंह, ललपनिया के वरिष्ठ समाजसेवी धनीराम मंझी, गुरुलाल माझी, इसराइल अंसारी का नाम शामिल है। इस दौरान उनके द्वारा स्थापित विद्यालय से लाखों बच्चों ने शिक्षा ग्रहण कर आज उनमें हजारों बच्चे विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके विद्यार्थियों में बिहार राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उन्हीं बड़ी बहन इंदु देवी भी शामिल रह चुके हैं। वहीं सैकड़ो अन्य विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस सेवा, सीमा सुरक्षा बल, रेलवे, भारत एवं राज्य सरकार इत्यादि दर्जनों विभाग में कार्यरत हैं। मौके पर अपनी संबोधन में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिव बच्चन पांडे द्वारा इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में ललपनिया क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए याद करते हुए उनके कठिन परिश्रम और कम सुविधाओं में भी बेहतर शिक्षा देने का काम को याद किया गया। मंच का संचालन प्राचार्य पवन कुमार झा द्वारा की गई।


इस दौरान विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं में मीनू देवी, सरिता झा,जैनुल आबेदीन, निक्की अंजुम, मंताशा सफी, श्वेता कुमारी, प्रीति कुमारी, तनवीर हुसैन, आशा देवी सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।




