Search

September 9, 2026 10:13 pm

16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन से पंचायत प्रतिनिधि हुए अपडेट।

सूचना भवन में उन्मुखीकरण कार्यक्रम, कचरा प्रबंधन को लेकर भी दिए गए जरूरी निर्देश

पाकुड़। पंचायतों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर बुधवार को सूचना भवन सभागार में 16वें वित्त आयोग की एडवाइजरी पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और सभी प्रखंड प्रमुख शामिल हुए।
ई-पंचायत के प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक आनंद प्रकाश ने प्रतिनिधियों को वित्त आयोग के प्रावधान, योजना चयन, वित्तीय अनुशासन, क्रियान्वयन और निगरानी की जानकारी दी। उन्होंने उपलब्ध राशि का जनहित में पारदर्शी और प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। दूसरे सत्र में जिला समन्वयक सुमन मिश्रा ने ठोस कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। पंचायतों में कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल रखे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!