Search

September 9, 2026 10:06 pm

90 किमी/लीटर माइलेज के साथ करण माली ने मारी बाजी

नारायणी हीरो के माइलेज टेस्ट में निखिल सरदार दूसरे और विकास भास्कर तीसरे स्थान पर रहे।

पाकुड़। नारायणी हीरो की ओर से बुधवार को हीरो ग्लैमर एक्स का माइलेज टेस्ट आयोजित किया गया। करीब 40 किमी के रूट पर हुए इस टेस्ट में करण माली ने 90 किमी/लीटर का माइलेज देकर पहला स्थान हासिल किया। निखिल सरदार ने 79 किमी/लीटर के साथ दूसरा और विकास भास्कर ने 78 किमी/लीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान नारायणी हीरो के प्रबंधक मनीशंकर कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने ग्लैमर एक्स के माइलेज, फीचर्स और परफॉर्मेंस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माइलेज टेस्ट के जरिए ग्राहकों को बाइक की वास्तविक माइलेज क्षमता और राइडिंग अनुभव से रूबरू कराना उद्देश्य है। प्रतिभागियों ने भी बाइक के प्रदर्शन की सराहना की।

img 20260909 wa00204662922142775936538
img 20260909 wa00216718178072968965343

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!