Search

September 9, 2026 10:06 pm

पाकुड़ पहुंची CJP की केंद्रीय टीम, स्कूलों का लिया जायजा; आदिवासी इलाकों में जानी जमीनी हकीकत

स्थानीय टीम के साथ बैठक में संगठन विस्तार और जनसमस्याओं पर चर्चा, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर ऑनलाइन कैंपेन की तैयारी।

पाकुड़, 9 सितंबर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की केंद्रीय टीम ने बुधवार को पाकुड़ का दौरा किया। टीम ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार, क्षेत्रीय समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद टीम ने शहर व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय टीम ने PS मनिरामपुर और NPS केत्कापाड़ा समेत कुछ विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर सामने आने वाले मुद्दों की जानकारी ली गई। टीम ने पाकुड़ के कुछ आदिवासी क्षेत्रों का भी दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। दौरे में CJP ईस्ट जोन प्रभारी अंकित भारद्वाज, असलम भाई, CJP प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष रंजन समेत केंद्रीय समिति के करीब 10 सदस्य शामिल रहे। वहीं पाकुड़ की स्थानीय टीम से परवेज आलम,साहिल शेख,शम्सुद्दीन अंसारी, इंजामुल शेख, सिरीफ शेख, जिया शेख समेत कई सदस्य और स्थानीय कंटेंट क्रिएटर मौजूद रहे।

स्थानीय मुद्दों पर चलेगा ऑनलाइन कैंपेन।

CJP पाकुड़ टीम के अनुसार, दौरे के दौरान सामने आए शिक्षा और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आने वाले दिनों में ऑनलाइन कैंपेन चलाया जाएगा। टीम का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो संबंधित मुद्दों को लेकर पाकुड़ में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसमें CJP की केंद्रीय टीम के सदस्य भी शामिल होंगे।
CJP नेताओं ने कहा कि पाकुड़ के स्थानीय मुद्दों को सामने लाने और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवाज उठाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!