Search

September 10, 2026 12:20 am

सुख-दुःख में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहती हैं उपासना मरांडी

बास्केंद्री पहुंचकर झामुमो कार्यकर्ता के परिजनों से मिलीं, दिवंगत को दी श्रद्धांजलि।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने बुधवार को बास्केंद्री गांव पहुंचकर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता साहेबजन टुडू की दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि दी। निधन की सूचना मिलने पर वह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उपासना मरांडी ने कहा कि झामुमो अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़ा रहता है।
मौके पर झामुमो जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, मुखिया निर्मल मुर्मू सहित पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!