पाकुड़िया। प्रखंड के पाथरडांगा गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के दो 16 केवीए ट्रांसफार्मरों से कॉयल चोरी कर ली। घटना गुरुवार देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। चोरी के बाद गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार रात करीब दो बजे अचानक बिजली गुल हुई। सुबह खेत के पास पहुंचने पर दोनों ट्रांसफार्मर गायब मिले। मौके पर तार कटे हुए थे। इसके बाद ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी हुई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत देकर चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की बरामदगी और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






