Search

September 12, 2026 8:48 pm

जर्जर सड़क पर ग्रामीणों की गुहार, उपासना मरांडी ने लिया संज्ञान; जल्द मरम्मत का भरोसा

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। गढ़बाड़ी ब्रिज से लखीपुर सब्जी मंडी होते हुए दुबराजपुर तक करीब 500 मीटर सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर बनी हुई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी सड़क और बारिश के बाद जमा कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने सड़क की बदहाल स्थिति का संज्ञान लिया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क की समस्या को लेकर संबंधित विभाग से बात की जाएगी और जल्द से जल्द मरम्मत कराकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास होगा। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लखीपुर सब्जी मंडी आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। इसी सड़क से स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी और आम लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क के गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से कई जगह पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सड़क की स्थिति को संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा और इसे जल्द चलने योग्य बनाने की दिशा में पहल की जाएगी।
उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों में सड़क की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। सड़क मरम्मत की मांग करने वालों में परवेज आलम, शाह आलम, सेब्टू शेख, मधु शेख, बाबू शेख, सोलेमन शेख, डब्लू शेख, अली शेख, रेहान शेख, रासिबुल शेख, रियाज शेख, रहमत शेख, जुएल शेख, असामुदीन शेख, अबुल शेख, जयदेव लेट, नूर कलम शेख, तकदीर शेख, नाजिबुल शेख और सुफल प्रामाणिक समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।

img 20260912 wa00237215580198808434720
img 20260912 wa00247124789141038097573

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!