Search

September 12, 2026 8:47 pm

साइकिलों पर लदा 15 क्विंटल अवैध कोयला जब्त, तीन गिरफ्तार।

पाकुड़। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश पर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पाकुड़ नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच साइकिलों पर लदा करीब 15 क्विंटल कोयला जब्त किया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जबकि दो आरोपी कोयला लदी साइकिल छोड़कर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीर आलम (कलिकापुर), सुलेमान शेख (अंजना) और राहुल शेख (हरिहरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 214/26, दिनांक 12 सितंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!