राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें 20 विद्यालयों के सुनवाई हुई। जन सुनवाई में अंकेक्षण दल के समन्वयक कंचन मण्डल , अनन्त मण्डल ने सभी विद्यालयों के सम्बंध में विस्तृत ढंग से प्रस्तुत किया। इसमे छह विद्यालय प्रावि बेलडीहा , उमवि बरमसिया , उप्रावि बभनीपहाड़ , संत गोरेटटी विद्यालय तोड़ाई ,मदरसा रामपुर व उप्रावि अंगूठियां की मध्याह्न भोजन व समग्र शिक्षा अनुदान राशि को लेकर सुनवाई की गई। जिसमें एमडीएम की व्यवस्था , मेन्यू अनुरूप भोजन , गैस या कोयले से भोजन बनाने , शौचालय की स्थिति , विद्यालय में दीवाल लेखन , चाहरदीवारी , शिक्षको की कमी , बच्चो की उपस्थिति आदि को लेकर चर्चा की गई। वही अन्य 14 विद्यालयों की समग्र शिक्षा अनुदान राशि को लेकर चर्चा की गई। जिसमें इसकी त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। अंकेक्षण दल के अनुसार अन्य विद्यालयों की भी जन सुनवाई जल्द ही किया जाएगा। इस सुनवाई में प्रखंड प्रमुख विनीता किस्कु ,बीईईओ सुधा कुमारी , बीपीओ श्याम ठाकुर , बीपीओ ब्लॉक ट्विंकल चौधरी , पूर्व शिक्षक मुकुंद महतो सहित सभी बीआरपी व सीआरपी उपस्थित थे।






