Search

September 14, 2026 9:03 pm

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ : 24 घंटे में 153 वारंट निष्पादित, 6 फरार आरोपी गिरफ्तार

एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चली सघन छापेमारी, अपराधियों में बढ़ा कानून का भय

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पाकुड़ पुलिस ने जिलेभर में लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए 12 सितंबर की रात 12 बजे से 13 सितंबर की रात 12 बजे तक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाया। 24 घंटे तक चले इस सघन अभियान में पुलिस ने कुल 153 वारंटों का निष्पादन करते हुए 6 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार निष्पादित वारंटों में 26 गैर-जमानतीय (एनबीडब्ल्यू) और 127 जमानतीय वारंट शामिल हैं। अभियान के दौरान नगर थाना, पाकुड़ मुफस्सिल, पाकुड़िया, मालपहाड़ी, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा, रद्दीपुर और सिमलौंग ओपी क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई।गैर-जमानतीय वारंटों के निष्पादन में लिट्टीपाड़ा थाना सबसे आगे रहा, जहां 11 वारंटों का निष्पादन किया गया। वहीं नगर थाना में 6, मालपहाड़ी ओपी में 6, हिरणपुर में 6 तथा पाकुड़िया थाना में 5 गैर-जमानतीय वारंटों का निष्पादन हुआ। पाकुड़ पुलिस ने बताया कि मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर लंबे समय से फरार आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान से न केवल न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित हुआ, बल्कि अपराधियों के बीच कानून का भय भी बढ़ा है। एसपी अनुदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!