Search

September 20, 2026 12:20 am

MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में 24 को आरजेडी का धरना

खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (MMDR Amendment Bill) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 24 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगा। इस संबंध में आरजेडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने सभी जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों, प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार के इस विधेयक से झारखंड के गरीब, आदिवासी और आम लोगों के हित प्रभावित होंगे। पार्टी ने जल, जंगल और जमीन पर झारखंडियों के अधिकार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन एवं मंईयां सम्मान जैसी योजनाओं पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर विरोध जताया है। जारी पत्र में सभी जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई है। अनुमंडल एवं जिला प्रभारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग करने को कहा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!