Search

November 4, 2026 10:04 pm

छह दशक पुरानी लाइब्रेरी को फिर मिलेगा नया जीवन, पुनर्निर्माण की पहल तेज।

हिरणपुर (पाकुड़): वर्षो से जर्जर अवस्था मे बन्द पड़े हिरणपुर स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय भवन की पुनर्निर्माण को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय टीम के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। टीम में पणन सचिव संजय कच्छप , सहायक अभियंता लिट्टीपाड़ा साइमन हेम्ब्रम व जिला प्रशासन के अविनाश कुमार व दिव्या शामिल थे। टीम द्वारा जर्जर भवन का अनुश्रवण किया गया व पुस्तकालय की जमीन को लेकर अवगत हुए। डीएमएफटी मद से इसकी निर्माण को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। बताते चले कि वर्ष 1960 को तत्कालीन उपायुक्त भागलपुर रामदत्त पांडे के द्वारा पुस्तकालय निर्माण को लेकर इसका विधिवत शिलान्यास भी किया गया था , जिसके बाद सरकारी राशि से पुस्तकालय भवन की निर्माण कर इसका शुभारम्भ किया गया था। पुस्तकालय स्थापना के उपरांत तत्कालीन समाजसेवी चित्तरंजन शील , रविन्द्र नाथ दास , विश्वनाथ शील सहित अन्य लोगो ने इसकी संचालन का बीड़ा उठाया था।इसके बाद में शैलेन्द्र दीक्षित , गौतम तिवारी आदि ने वर्ष 1977 तक इस पुस्तकालय की की देखभाल की। उस वक्त पुस्तकालय काफी अच्छे ढंग से संचालित था। बाद में देखभाल व रखरखाव के अभाव में पुस्तकालय की स्थित जीर्ण होने लगी। जो वर्तमान में जर्जर अवस्था मे पड़ा हुआ है। वही चारो ओर गन्दगी भी फैली हुई है। इसको लेकर हिरणपुर के युवा चंदन भगत , विकास कुमार दास आदि ने तत्कालीन उपायुक्त मनीष कुमार को आवेदन देकर इसकी नवनिर्माण की मांग किया था। इस सम्बंध में सहायक अभियंता ने बताया कि पुस्तकालय भवन निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!