Search

September 20, 2026 9:51 pm

चर्च में स्वच्छता का संदेश, चार डब्बों में कचरा अलग रखने की दी जानकारी।

हिरणपुर (पाकुड़)। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को तोड़ई पंचायत स्थित कैथोलिक चर्च परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रार्थना सभा के बाद जिला समन्वयक इमरान आलम ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अभियान श्रमदान पर आधारित है। पर्व-त्योहारों के दौरान सामुदायिक स्थलों, गली-मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कचरे के स्रोत पर ही पृथक्कीकरण पर जोर देते हुए चार अलग-अलग डब्बों के उपयोग की जानकारी दी। नीले डब्बे में सूखा, हरे में गीला, लाल में सैनिटरी और काले डब्बे में पेंट समेत हानिकारक कचरा डालने की अपील की गई।
चर्च के फादर एम. मनवेल मुर्मू ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक व्यवहार और संस्कार का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर बंधन मरांडी, बेंजामिन टुडू, सुनील हेंब्रम, जॉन मरांडी, संत मारिया गुलाटी स्कूल की सिस्टर मलोटी, सिस्टर शीला, सिस्टर वेरोनिका, सिस्टर एनेस्थीसिया, मुखिया टेरेसा टुडू, जलसहिया समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!