पाकुड़। झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ, जिला इकाई पाकुड़ की बैठक रविवार को स्थानीय बाजार समिति परिसर में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में संघ की एकजुटता मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। मौके पर सकलदीप प्रसाद, कामेश्वर गोस्वामी, सुभाष ठाकुर, चंदन कुमार, राजेंद्र कुमार, भोपाल यादव, हरि पंडित, शिवलाल राय, प्रीतम हाजरा, रवि कुमार, संजय कुमार, मंगल मुर्मू, सोम किस्कू, रितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।






