Search

September 24, 2026 8:21 pm

डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मे हिंदी पखवाड़ा के तहत कविता वाचन कार्यक्रम का आयोजित हुआ

अक्षय कुमार

रामगढ़। डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा, लारी, रामगढ़ एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक-24 सितंबर दिन-गुरुवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कविता वाचन कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं काव्य-संवेदना के प्रति प्रशिक्षुओं में रुचि एवं जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवयित्री मीना बंधन तथा विशिष्ट अतिथि S.D.O चाईबासा बंधन लांग उपस्थित रहे।

img 20260924 wa0118481201441006844387
image editor output image1526145549 17902520018406246569355355120630

कार्यक्रम में महाविद्यालय की मातृ संस्था जन आकांक्षा के सचिव मणिकांत सिन्हा, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार तथा महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार प्रभाकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कविता वाचन कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2026-28 एवं 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुमन, प्रीति, प्रियांशी, राहुल सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली कविता पाठ किया।
कार्यक्रम का स्वागत संबोधन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नयन कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षुओं को अपनी भाषा और साहित्यिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका इंदु कुमारी झा, व्याख्याता सुप्रिया वर्मन, बाबू चंद प्रसाद, वरुण कुमार, मुरारी कुमार दूबे सहित शैक्षणिक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी श्रेया गुप्ता, दीप्ति लकड़ा, नंदलाल कुमार, अभय कुमार, पवन कुमार, मनीता, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

img 20260924 wa01193767892185055805980

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!