Search

September 24, 2026 9:46 pm

रक्तदान के लिए खुद आगे आईं डीसी मेघा भारद्वाज, बोलीं- एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

पाकुड़। रक्त की जरूरत वाले मरीजों को समय पर मदद मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। ब्लड बैंक में आयोजित मुख्य शिविर का शुभारंभ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 147 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। डीसी ने कहा कि जिले में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। डीसी ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि अब हर माह जिला और प्रखंड स्तर पर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सितंबर में अगला विशेष रक्तदान शिविर 28 सितंबर को होगा।

img 20260924 wa00148369936622383436530
img 20260924 wa00155159894135068403766
img 20260924 wa0016843219097218298361

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!