Search

September 25, 2026 12:24 am

डीसी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर दिखा जज्बा, लोगों ने रक्तदान कर बचाने की ठानी जिंदगी।

पाकुड़। डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिले में रक्तदान को लेकर प्रखंड स्तर पर बेहतर पहल की गई। प्रोजेक्ट जागृति के तहत गुरुवार को पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर लगाए गए। पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीनों शिविरों में कुल 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
महेशपुर में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव और सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कू की मौजूदगी में 40 लोगों ने रक्तदान किया। पाकुड़िया में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में 10 लोगों ने रक्त दिया। वहीं, लिट्टीपाड़ा में सिमलोंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत के समय एक यूनिट रक्त किसी मरीज के लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है। प्रोजेक्ट जागृति के तहत प्रत्येक माह की 24 तारीख को रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

img 20260924 wa00298269177050985173875
img 20260924 wa00308758663065019835564
img 20260924 wa00318813925335687153920

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!