पाकुड़। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्या भारती के ‘नमामि भारत वंदे मातरम्’ अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। अगनपूर्णा कॉलोनी स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बलिहारपुर की प्रधानाचार्या हेमा कुमारी के नेतृत्व में आचार्य और विद्यार्थियों ने एक समय, एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। गायन के बाद ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना था। आयोजन को सफल बनाने में आचार्यों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में संदीप कुमार झा, शीतल कुमारी, बहन पूर्वी, राजीव मंडल, तारक ठाकुर, राजेश कुमार महतो, संजय टेकरीवाल, मृत्युंजय घोष, राजू तिवारी, शुभम गुप्ता व शशांक पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।








