Search

September 26, 2026 1:04 am

बच्चे को गोद में लेकर बाइक से लौट रहा था परिवार, रास्ते में मौत ने छीना पिता

अमर भगत | अमड़ापाड़ा

अमरापाड़ा/पाकुड़: डुमरचीर हाट से घर लौट रहे परिवार की खुशियां मालिपाड़ा के पास सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार जोमे पहाड़िया (25) की मौत हो गई, जबकि पत्नी सीता पहाड़िन (24) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पांच माह का बेटा कृष्णा हादसे में घायल हुआ, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। सिंगारसी निवासी जोमे पत्नी और बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मालिपाड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जोमे ने दम तोड़ दिया। पत्नी का इलाज चल रहा है।
सूचना पर पहुंची अमड़ापाड़ा पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम को लेकर परिजन पहले तैयार नहीं थे, बाद में समझाने पर सहमत हुए। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में मातम है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

img 20260925 wa00443291200478244407449
img 20260925 wa00432809406526290794638

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!