Search

September 26, 2026 9:23 pm

हर बूथ से 20 फॉर्म-6 जुटाएं, 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करें।

डीसी मेघा भारद्वाज ने एसआईआर की समीक्षा में बीएलओ को दिया लक्ष्य, अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचने के निर्देश।

पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। बैठक में बूथवार फॉर्म-6, ऑनलाइन अपलोडिंग, अनमैप्ड मतदाताओं और लंबित कार्यों की प्रगति जांची गई। कम प्रगति वाले बूथों पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने हर बूथ से न्यूनतम 20 फॉर्म-6 संग्रहित कर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करने का लक्ष्य दिया। साथ ही फॉर्म की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अपलोडिंग सुनिश्चित करने को कहा।

घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

डीसी ने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और लंबित प्रपत्र जुटाने का निर्देश दिया। जनजातीय क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाताओं की शत-प्रतिशत पहचान और मैपिंग पर विशेष जोर दिया गया। रोजगार या अन्य कारणों से गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं के दस्तावेज परिवार के सदस्यों व स्थानीय स्तर पर समन्वय से जुटाने को कहा गया।

नोटिस अपलोडिंग में देरी नहीं

SIR से जुड़े नोटिस भी तय प्रक्रिया के तहत समय पर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने बीएलओ सुपरवाइजरों को बूथवार निगरानी कर रोजाना प्रगति की समीक्षा करने और 30 सितंबर तक सभी लंबित कार्य पूरे कराने को कहा। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ और निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!