Search

September 26, 2026 10:17 pm

टीटीपीएस श्यामली अतिथिगृह में गोमिया प्रखंड के अंबेडकर समाज के दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी का दामन छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

जिला ब्यूरो

ललपनिया(बोकारो)। शनिवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद के समक्ष टीटीपीएस श्यामली अतिथिगृह में गोमिया प्रखंड के अंबेडकर समाज के सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी का दामन छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने सभी नवसदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

img 20260926 wa01718709712638756456809

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों के प्रति बढ़ते विश्वास से लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बढ़ता जुड़ाव संगठन के विस्तार और जनविश्वास की मजबूती का परिचायक है। उन्होंने नवसदस्यों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। नवसदस्यों ने पार्टी की विचारधारा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

img 20260926 wa01683245912622578697222
झारखंड मुक्ति मोर्चा में स्वागत करते मंत्री योगेंद्र प्रसाद

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!