हिरणपुर (पाकुड़): गरीबो के बीच राशन उपलब्ध करा रहे पीडीएस डीलरों की कमीशन राशि की भुगतान में केंद्र व राज्य सरकार की शिथिलता से हाहाकार मचा हुआ है। उधर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसियशन कमीशन भुगतान को लेकर न्यायालय के शरण मे जा चुका है।नए वित्तीय वर्ष की भुगतान तो की जा रही है , पर पिछले वर्षों की कई माह की भुगतान अधर में पड़ा हुआ है। डीलरों की कमीशन राशि प्रति क्विंटल 1.50 रुपये सुनिश्चित की गई है। इसमे केंद्र व राज्यांश के द्वारा संयुक्त रूप से कमीशन राशि की भुगतान की जाती है। इस माह डीलरों को वर्ष 2026 के मई , जून व जुलाई माह की कमीशन राशि की भुगतान की गई। जबकि इसके पूर्व की भुगतान नही की गई है। डीलरों से मिली जानकारी के अनुसार दिसम्बर 2024 , जनवरी , फरवरी , मार्च 2025 व जनवरी ,फरवरी , मार्च 2026 की कमीशन राशि की भुगतान अभी तक नही की गई है। विडम्बना यह है कि कोविड के दौरान वितरण की गई गेंहू की कमीशन राशि की भुगतान भी अभी तक नही की गई है। डीलरों की कमीशन राशि राज्य सरकार द्वारा सीधे डीलरों के बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाती है। डीलरों द्वारा वितरण की गई खाद्यान्न की लेखा हर माह सम्बन्धित विभाग द्वारा भेजी जाती है। इसके बावजूद राशि की भुगतान नियमित नही की जा रही है।सोचनीय विषय यह विषय बनी हुई है कि जब डीलरों द्वारा ससमय लाभुकों के बीच राशन की वितरण की गई है , पर कमीशन राशि की भुगतान में इतना विलम्ब क्यो? क्या बकाये राशि की भुगतान नही की जाएगी। जो डीलरों के साथ नाइंसाफी होगी। कमीशन राशि न मिलने के कारण आर्थिक अभाव में अन्य जिले के कई डीलरों ने सुसाइड भी कर लिया , पर सरकार की चुप्पी हैरत करने वाली है। डीलर कलाम अंसारी , प्रदीप भगत , नारायण भगत , जयदेव साहा ,जमीर अंसारी आदि ने बताया कि हर माह काफी मेहनत कर लाभुकों के बीच राशन का वितरण करते आ रहे है , पर कमीशन राशि की भुगतान नही हो रही है। जिससे परिवार की भरणपोषण में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वर्षो से बकाये कमीशन राशि की भुगतान को लेकर इंतजार में है। जो अभी तक नही हो पाया है। इस सम्बंध में एसोसियशन के जिला अध्यक्ष अब्दुस सलाम ने बताया कि कमीशन राशि की भुगतान बीते कई माह की अधर में पड़ा हुआ है। इसको लेकर सभी दरवाजा खटखटाया गया , पर हमें कोई राहत नही मिली। इसलिए न्यायालय के शरण मे जाना पड़ा है।






