Search

October 2, 2026 10:00 pm

5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगा, महेशपुर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

लो-वोल्टेज की समस्या से राहत की उम्मीद, बढ़ेगी सब स्टेशन की क्षमता।

सानू कुमार

महेशपुर। कैराछत्तर गांव स्थित विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार शाम विद्युत विभाग ने 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया। इसके साथ ही महेशपुर प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। क्षेत्र के उपभोक्ता लंबे समय से लो-वोल्टेज और विद्युत भार की समस्या से जूझ रहे थे। नए ट्रांसफॉर्मर के लगने से सब स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी और विद्युत भार का बेहतर संतुलन हो सकेगा। इससे निर्धारित समय के अनुसार अपेक्षाकृत बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी। सहायक विद्युत अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। नए ट्रांसफॉर्मर के शुरू होने से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। मौके पर ईएसई श्रीराज कुमार, कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा, सहायक अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी, जेई रफीक आलम, उमेश कुमार महतो, अजित पाल, सुशांत गौराई, गौतम पंडित, कालू कुमार सहित एमआरटी की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!