Search

October 3, 2026 10:30 pm

पाकुड़ में पुलिसिंग को धार देने की कवायद, नए थाना प्रभारियों ने संभाली कमान; अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस।

एसपी अनुदीप सिंह के फेरबदल के बाद कई थानों और ओपी में नए अधिकारियों की तैनाती, शांति-व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिस-पब्लिक समन्वय को बताया प्राथमिकता।

पाकुड़। जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभिन्न थानों और ओपी में नए अधिकारियों ने पदभार संभालना शुरू कर दिया है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर हुए इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए अधिकारियों ने कार्यभार संभालते ही अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया है। जारी पदस्थापन आदेश के अनुसार, जॉन मुर्मू को नगर थाना प्रभारी, प्रयाग दास को अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी, नागेन्द्र कुमार को लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी, अजय कुमार को महेशपुर थाना प्रभारी, विवेक कुमार को मालपहाड़ी ओपी प्रभारी, रंजन कुमार सिंह को हिरणपुर थाना प्रभारी तथा राहुल कुमार गुप्ता को रद्दीपुर ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुखदेव साहा ने सिमलोंग ओपी प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक एवं अवर निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव करते हुए विभिन्न शाखाओं और प्रभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
अमड़ापाड़ा में पदभार संभालने के बाद प्रयाग दास ने कहा कि अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। वहीं, महेशपुर थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय और रद्दीपुर ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने भी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने को अपनी पहली जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और जरूरत पड़ने पर लोग सीधे थाना या ओपी पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। लिट्टीपाड़ा और सिमलोंग में भी नए अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। क्षेत्र में गश्त तेज करने के साथ आम लोगों के सहयोग से सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद अब नए अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता का भरोसा कायम रखने की चुनौती होगी।

image editor output image 2039449763 17910383925697414737152677904019
img 20261003 wa00311708679675468679521
img 20261003 wa00301930219725006680719
img 20261003 wa00325897529848379333585
img 20261003 wa00271996903427970025722
img 20261003 wa00263489318597726653661
img 20261003 wa0029390023436870642996

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!