Search

October 7, 2026 11:04 pm

25 साल की सार्वजनिक सेवा पर मोदी के नाम भाजपा की ‘सेवा ज्योति’ यात्रा।

भाजपा ने रथ मेला मैदान में आयोजित की सभा, कार्यकर्ताओं ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प।

पाकुड़/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और त्याग के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा जिला पाकुड़ की ओर से बुधवार को रथ मेला मैदान में ‘सेवा ज्योति संकल्प सभा एवं यात्रा’ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा निकालकर राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सार्वजनिक जीवन में एक नई जिम्मेदारी संभाली थी। भाजपा नेताओं ने उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्तीकरण का प्रयास किया गया है। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को पार्टी सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के बाद अब प्रधानमंत्री के रूप में भी देश के विकास को लेकर कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश को आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल ने कहा कि कोविड-19 जैसी चुनौती के दौरान केंद्र सरकार ने देश के साथ-साथ अन्य देशों की भी सहायता की। उन्होंने स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे युवाओं, श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने का प्रयास हुआ है।
सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना गया। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित साहा, विवेकानंद तिवारी, संयोजक दिलीप सिंह, हिसाबी राय, बृजमोहन चौबे, साधन ठाकुर, रूपेश भगत, रामचंद्र साहा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जयसेन बेसरा, साहेब हांसदा, अनिकेत गोस्वामी, धर्मेंद्र त्रिवेदी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20261007 WA0025
IMG 20261007 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!