पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी का पारंपरिक तरीके से किया स्वागत।
पाकुड़। नव नियुक्त पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू से बुधवार को केकेएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शिष्टाचार भेंट की। छात्रों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार पंची से पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर एवं बुके देकर थाना प्रभारी का स्वागत किया।
इस दौरान पाकुड़ नगर को नशामुक्त बनाने के साथ चोरी, समेत अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने छात्रों से अपराध नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता में सहयोग की अपील की। मौके पर छात्रनेता कमल मुर्मू, अजय हेम्ब्रम, रोजिक मरांडी, सोनौती टुडू, राहीना सोरेन, संतोष मरांडी, भीम हांसदा, किरान मरांडी, छोटू टुडू, सरिता मरांडी, संजू पहाड़िन समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।







