Search

October 10, 2026 9:47 pm

बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की छापेमारी, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अंबेडकर चौक से गांवों तक चला अभियान, विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई

महेशपुर (पाकुड़): बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। मामले में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रफीक आलम की लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में चारों आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, कनीय अभियंता रफीक आलम के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने महेशपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक, डाकबंगला चौक, घाटचोरा और घनश्यामपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में सुशील हेम्ब्रम, सी. सिंह, ऐ. दत्ता और साफिरूद्दीन शेख को पकड़ा गया। इस संबंध में महेशपुर थाना कांड संख्या 168/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!