Search

October 11, 2026 11:35 pm

दिनेश मुर्मू की संदिग्ध मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा सुनिश्चित करने में जुटे विधायक हेमलाल

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और दोनों बेटों की बेहतर शिक्षा की व्यवस्था के दिए निर्देश

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। झामुमो नेता दिनेश मुर्मू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनके परिवार को संबल देने शनिवार को विधायक हेमलाल मुर्मू उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता की पत्नी कुइंडी मरांडी और दोनों बेटों पवन मुर्मू व प्रभास मुर्मू से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक ने परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने बीडीओ से दूरभाष पर बात कर परिवार को प्राथमिकता के आधार पर पात्र सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों बच्चों की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कठिन परिस्थितियों में भी उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

जांच की प्रगति की ली जानकारी

विधायक ने थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार से मामले की जांच, बरामद शव की स्थिति और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच पर जोर देते हुए सच्चाई जल्द सामने लाने की बात कही।
मौके पर झामुमो केंद्र समिति सदस्य विकास मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!