Search

October 11, 2026 5:21 pm

रूपी सोरेन के संघर्ष और योगदान को हमेशा याद रखेगा झारखंड : पीटर मरांडी

जिला झामुमो कार्यालय में शोकसभा आयोजित, कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

राजकुमार भगत

पाकुड़। धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में रविवार को स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पीटर मरांडी ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। वह स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षों की साथी रहीं और महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन से लेकर झारखंड राज्य निर्माण के संघर्ष को करीब से देखा। उनका योगदान और समर्पण झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम सहित जिला एवं नगर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!