Search

October 11, 2026 11:52 pm

हाइवा ने बैल का पैर कुचला, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चालक-खलासी मौके से फरार, दोनों ओर वाहनों की लगी कतार

हिरणपुर (पाकुड़)। शहरग्राम-डांगापाड़ा पथ पर बिंदाडीह के समीप रविवार शाम पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय का हाइवा पत्थर लोड करने के सिलसिले में नारायणडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे लखीराम किस्कू के बैल का पैर हाइवा से कुचल गया। घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना से नाराज ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़ गए और सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसआई अरुण कुमार और एएसआई सागरमल पासवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से काफी देर तक बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन मुआवजे की राशि को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके कारण सड़क पर आवागमन बाधित रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!