Search

October 12, 2026 12:18 am

दो हाईवा की जोरदार भिड़ंत, अगले हिस्से के उड़े परखच्चे, चालक बाल-बाल बचा।

सानू कुमार

महेशपुर-सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के समीप रविवार को दो हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में हाईवा चालक जोहरूल शेख बाल-बाल बच गया, जबकि उपचालक सलीम शेख के पैर में अंदरूनी चोट आयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज रफ्तार हाईवा के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. जानकारी के अनुसार, महेशपुर-शहरग्राम क्षेत्र की क्रशर खदानों से गिट्टी लोड कर एक हाईवा पश्चिम बंगाल जा रहा था. इसी दौरान अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के समीप सड़क पर एक हाईवा खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे दूसरे हाईवा के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और खड़े हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. दुर्घटना में चालक जोहरूल शेख सुरक्षित बच गया, जबकि उपचालक सलीम शेख के पैर में अंदरूनी चोट लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया. इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!