हिरणपुर (पाकुड़): छात्रों की समस्याओं को लेकर सोमवार को बरहेट स्थित क्लब के सदस्यों ने मॉडल प्लस टू विद्यालय में आकर प्रधानाध्यापक रमेश कुमार गोस्वामी से वार्ता किया। क्लब के जुनैद आलम , मो.वसीम आलम , बलराम कुमार साहा , राकेश कुमार , समीर अंसारी सहित अन्य कई सदस्य विद्यालय में पहुंचे। जहां विद्यालय के छात्रों के प्रति की जा रही कार्रवाई सहित अन्य समस्याओं को रखा। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। इसको लेकर शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंची। वही बिना नामांकन के एक बच्चे की विद्यालय में नियमित आने की प्रश्न भी उठा। क्लब के सदस्यों ने बताया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा मनमानी की जा रही है। बिना नामांकन के एक बच्चे बीते चार माह से विद्यालय में कैसे उपस्थित होते रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चो की अनुशासन को लेकर कड़ी कदम उठाया जा रहा है। विद्यालय में बच्चो को बाइक व मोबाइल लाना पूरी तरह निषिद्ध की गई है। विद्यालय के अनुशासनहीनता को लेकर करीब 300 बच्चो को चिन्हित किया गया है। विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को लेकर हर कदम उठाया जा रहा है। बिना नामांकन के एक बच्चे की विद्यालय में आने की जानकारी बाद में मिली। इसको लेकर त्वरित कार्रवाई की गई है। वही अन्य शिकायतों की भी जांच की जाएगी। वही सभी अभिभावकों के साथ भी बैठक की जाएगी। बहरहाल वार्ता के बाद सभी सदस्य निकल गए ,पर प्रश्न यह बना हुआ है कि शिक्षा विभाग द्वारा बिना अनुमति के बाहरी लोगों की विद्यालय प्रवेश में रोक लगाई गई है। इसके बावजूद दूसरे जिले के क्लब के सदस्य किसके अनुमति पर विद्यालय में पहुंचे , यह सोचनीय विषय बनी हुई है। इस अवसर पर एएसआई भोला पासवान , फारुख आलम सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।





