राजकुमार भगत
पाकुड़। सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 दिवसीय कार्यक्रम में करीब 2,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पाकुड़ लौटे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार साहा का रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत दीपक साहा ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सम्मान उन्हें जनसेवा व राष्ट्रसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।






