Search

October 18, 2026 10:40 pm

युवाओं को बाबुधन मुर्मू ने दिया सफलता का मंत्र, बोले- खेल के मैदान से भी संवर सकता है भविष्य

छोटा सूरजबेड़ा में फुटबॉल खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, विजेता टीम को 30 हजार रुपये देकर किया सम्मानित।

लिट्टीपाड़ा। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिले, तो खेल का मैदान भी सफलता की नई राह खोल सकता है। इसी संदेश के साथ लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने छोटा सूरजबेड़ा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और मेहनत के दम पर भविष्य संवारने की अपील की। कर्माटांड़ पंचायत के छोटा सूरजबेड़ा स्थित एनवाईसी कंचनगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बाबुधन मुर्मू का आदिम जनजाति पहाड़िया समाज की परंपरा के अनुसार फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल के प्रति उनके उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।

खेल से स्वास्थ्य भी, रोजगार की राह भी।

बाबुधन मुर्मू ने कहा कि फुटबॉल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का बेहतर माध्यम है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि युवा खेल के साथ नियमित दौड़ और शारीरिक अभ्यास पर ध्यान दें। इससे पुलिस, सेना सहित अन्य सरकारी सेवाओं में भर्ती की तैयारी में भी मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

विजेता टीम को दिए 30 हजार रुपये।

प्रतियोगिता के फाइनल में एफसी रावड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। बाबुधन मुर्मू ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता एफसी झारखंड की टीम को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साहेब हांसदा ने 25 हजार रुपये प्रदान किए। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली छोटा पोखरिया और एफसी चातरा की टीमों को पांच-पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन, बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, मंगल टुडू, सुनीराम पहाड़िया, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, क्लब अध्यक्ष विष्णु पहाड़िया, सचिव पतरास पहाड़िया, कोषाध्यक्ष बमेश्वर पहाड़िया और ग्राम प्रधान निजरी पहाड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20261018 WA0005
IMG 20261018 WA0006 2

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!