Search

October 25, 2026 10:32 pm

मन की बात’ के जरिए जनता से जुड़ने का संदेश, बूथ संख्या 26 पर जुटे भाजपा नेता-कार्यकर्ता।

पूर्व प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू समेत पार्टी नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 139वां एपिसोड।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को लेकर रविवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 26 पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन के जरिए सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों से जुड़े विचारों को सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू, वरिष्ठ नेता साहेब हांसदा, लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बाणेश्वर सोरेन और बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाते हुए जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर राम पहाड़िया, देवा पहाड़िया, प्रभु दास पहाड़िया, गुड़िया पहाड़िया, काजी पहाड़िया, गुड्डू पहाड़िया और जमा पहाड़िया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!