Search

October 27, 2026 12:50 am

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना जरूरी : प्रो. स्टीफन मरांडी

भुईधारा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल हुए महेशपुर विधायक, फुटकडांगा ने मंपी स्टार झिकोरहाटी को हराकर जीता खिताब।

महेशपुर/पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ उनमें अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना भी विकसित करती हैं। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सोमवार को भुईधारा फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए ये बातें कहीं। फाइनल मुकाबले में फुटकडांगा की टीम ने मंपी स्टार झिकोरहाटी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 8 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुकाबले को लेकर मैदान में खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। विधायक ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और खेल के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर देते हैं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष गोलक सिंह, आबू शेख, हारून शेख, जोशिम शेख, मुताहार शेख, रेहान शेख, हसीबुल शेख, बोकुल शेख, कालू शेख, मुर्सलिम शेख और अपेल शेख सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन के समापन पर आयोजकों ने अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।

IMG 20261026 WA0039
IMG 20261026 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!