Search

November 2, 2026 1:07 am

पाकुड़ में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई JTET परीक्षा, 16,336 अभ्यर्थी थे पंजीकृत

दो पालियों में हुई परीक्षा में 13,808 अभ्यर्थी शामिल, 2,528 रहे अनुपस्थित; किसी केंद्र से कदाचार की सूचना नहीं।

पाकुड़। जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 16,336 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13,808 ने परीक्षा दी, जबकि 2,528 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 84.53 प्रतिशत दर्ज की गई। पहली पाली में कक्षा छह से आठ तक के लिए 12,568 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 10,587 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,981 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 84.24 प्रतिशत रही। वहीं, दूसरी पाली में कक्षा एक से पांच तक के लिए पंजीकृत 3,768 अभ्यर्थियों में से 3,221 ने परीक्षा दी और 547 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 85.48 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रित रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। उपायुक्त समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासनिक निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार या विधि-व्यवस्था से जुड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

IMG 20261101 WA0042
IMG 20261101 WA0040
IMG 20261101 WA0039
IMG 20261101 WA0038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!