Search

November 2, 2026 9:46 pm

टोटो को रौंदते हुए बिजली ग्रिड की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रैक्टर, महिला की हालत गंभीर

भीषण टक्कर में टोटो के उड़े परखच्चे, बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार; डीएवी रोड पर बेलगाम रफ्तार से बड़ा हादसा टला

पाकुड़। शहर के डीएवी स्कूल रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर बिजली ग्रिड की चारदीवारी तोड़ते हुए परिसर में जा घुसा। हादसे में टोटो सवार 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि टोटो चालक को भी सिर में चोट आई है। घायल महिला की पहचान छोटी अलीगंज निवासी जीरमाला देवी (55), पति स्वर्गीय पारसनाथ भगत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला की बायीं कॉलर बोन टूटने की सूचना है। हादसे में टोटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाली ट्रैक्टर डीएवी स्कूल की ओर जा रहा था, जबकि टोटो शहर की तरफ आ रही थी। बिजली ग्रिड के सामने दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी और न ही वाहन पर कहीं नंबर अंकित मिला।
सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बेलगाम रफ्तार से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा:

स्थानीय लोगों ने बताया कि डीएवी स्कूल रोड पर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जबकि इसी रास्ते से स्कूली बच्चों और आम लोगों का रोजाना आवागमन होता है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर बिना नंबर प्लेट वाले वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं। प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है।

IMG 20261102 WA0022
IMG 20261102 WA0021 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!