Search

November 3, 2026 12:13 am

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी अनुवार शेख (पिता बाबलु शेख) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी, पाकुड़ भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!