अक्षय कुमार
तुपकाडीह (बोकारो)। किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल में कराटे क्लास की हुई शुरुआत। यह आयोजन खेल कराटे एसोसिएशन, झारखंड के महासचिव खेदु गोराई के नेतृत्व में हुआ, जिसमें केराली स्प्रिंडल स्कूल, बोकारो के बच्चों ने शानदार कराटे प्रदर्शन कर छात्रों को इसके व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी।

डॉ. सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह जीवन को स्वस्थ, सबल, अनुशासित, मानसिक रूप से एकाग्र और चुस्त बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के लिए भी प्रेरित करने का आग्रह किया। प्रदर्शन से प्रभावित होकर विद्यालय के बच्चों ने कराटे सीखने की इच्छा जताई।कार्यक्रम में गतिविधि प्रभारी हिमांशु कुमार, सोनू पाल, राज कुमार, नेहा कुमारी, ललिता कुमारी, प्रदीप दुबे, ओम शंकर अवस्थी सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






