Search

November 8, 2026 12:07 am

अवैध केंदू पत्ता लदा टेम्पू जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा/पाकुड़ – वन विभाग ने अवैध रूप से केंदू पत्ता के संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 23 बोरा केंदू पत्ता लदा एक टेम्पू (WB93C-8883) जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार वन प्रमंडल की टीम द्वारा बीते रात करीब 11:30 बजे दुमका-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर छोटा पहाड़पुर के समीप पेट्रोल पंप के पास गश्ती कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध टेम्पू को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन पर 23 बोरा केंदू पत्ता लदा मिला। वाहन पर विभागीय चिह्न और परिवहन से संबंधित वैध कागजात नहीं पाए गए।इसके बाद वन विभाग ने वाहन और केंदू पत्ता को जब्त करते हुए चार आरोपियों जामिरुल शेख (50), सिट्टू शेख (30), रेंटू शेख (40) और अब्दुल बहाब (36) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ बिहार केंदू पत्ता (व्यापार नियंत्रण) अधिनियम 1973 तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा, वन क्षेत्र पदाधिकारी बबूल कुमार देहरी, वनरक्षी सुनील कुमार साहा, संजीव कर्मकार सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे।

IMG 20261107 WA0053

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!